सड़क पर शिक्षक व कर्मचारियों का उमड़ा हुजूम,ओपीएस की बहाली के लिए उठाई आवाज़
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर एनपीएस व यूपीएस के विरोध में जिला मुख्यालय पर पेशन आक्रोश बाइक मार्च निकाली गई। गुरुवार को अपराह्न 3 बजे जी० एस० वी०एस०इंटर कालेज के प्रांगण से सक्सेना चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पेंशन आक्रोश बाइक मार्च निकाली गई।रैली मे दो दर्जन से अधिक कर्मचारी संगठन शामिल रहे।नगर क्षेत्र मे रैली निकाल कर्मचारी जिला मुख्यालय पर ओपीएस बहाली की आवाज बुलंद किए। जिला मुख्यालय पर बाइक रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि हर हालत में अद्ध सैनिक बलों की पुरानी पेंशन (OPS) बहाल होनी चाहिए।अर्ध सैनिक दिन-रात एक करके देश सेवा में लगे है। मण्डल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि एनपीएस के परिणाम आने शुरू हो गये हैं। एनपीएस से सेवा निवृत्त लोगों को ₹800 से ₹2800 तक प्रतिमाह पेंशन प्राप्त हो रही है। जिला अध्यक्ष टी० पी० सिंह ने बताया कि यूपीएस, एनपीएस से भी बदतर है यह हमें किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है। इसमें सरकार द्वारा कर्मचारियों के जीवन भर कमाई गयी राशि का 10% (कर्मचारी अंशदान) हड़प लिया जा रहा है।इस दौरान महामंत्री शिवप्रताप सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यूपीएस से अच्छा तो प्राइवेट कम्पनियों का पेंशन प्लान है।हर हाल में ओपीएस की बहाली होनी चाहिए।इस दौरान विद्यासागर पटेल,नागेंद्र, देवेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक बाइक रैली में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला